फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Rising temperature made wheat crop ripe ahead of time

बढ़ते तापमान ने समय से पहले सुखा दी गेहूं की फसल

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Rising temperature made wheat crop ripe ahead of time
शाह क्षेत्र की गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तेजी से मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों की मानें तो लगातार बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

इससे गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इससे पहले सरसों की फसल में इसका असर देखने को मिला था। ऐसे में अगर तेज हवा चली तो गेहूं की बालियों में बन रहे दानों का विकास प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे पखवारे में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि इस समय गेहूं के फसल की हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछैती फसल में अभी गेहूं का दाना पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में सिंचाई न की गई तो गर्म मौसम में गेहूं का दाना सिकुड़ जाएगा और पैदावार कम हो जाएगी। दिन में हवा चलने के कारण सिंचाई की गई फसलें गिर सकती हैं। इससे बचाव के लिए किसान रात को हल्की सिंचाई करें।
मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ने से हर फसल प्रभावित होगी। गेहूं की फसल भी इससे अछूती नहीं। किसान को सचेत रहना होगा। ताकि नुकसान से बचा जा सके। - रामसिंह किसान।
- इस बार सरसों की फसल जल्द पकाव पर आई। इससे दाने का वजन कम हुआ। अब तेज धूप से गेहूं की बालियां भी सूखने लगी हैं। ऐसे में जल्द कटाई शुरू हो सकती है। - जयदेव सिंह किसान।
फसल जल्द पकने की उम्मीद
इस बार तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल जल्द पकने की उम्मीद है। अमूमन 15 अप्रैल के बाद ही गेहूं की कटाई शुरू होती थी, लेकिन इस बार अगले हफ्ते गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। , जिसकी वजह तेज धूप होना बताया जा रहा है। बता दें कि सरसों की फसल भी करीब 12 दिन पहले इस बार काटने लायक हो गई थी, जिससे उपज में कमी आई।

गेहूं की गुणवत्ता पर पड़ेगा असर
मौसम में बदलाव की वजह से गेहूं की पैदावार प्रभावित जरूर होगी। जल्द फसल के पकने से दाने की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। उत्पादन कम होने की संभावनाएं नहीं है। - डॉ. नौशाद आलम, कृषि वैज्ञानिक, केवीके थरियांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed