फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Priya on ventilator, accused roaming free

वेंटीलेटर की कैद में प्रिया, आजाद घूम रहे आरोपी

Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Priya on ventilator, accused roaming free
हैलट में भर्ती प्रिया। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। गड़ोलेपुर गांव में गोली लगने से रविवार की रात घायल हुई प्रिया, अभी तक कानपुर के हैलट अस्पताल में वेंटीलेटर पर है। जबकि उसकी हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी अभी तक पुलिस के शिकंजे में नहीं आ सके है। फिलहाल घायल प्रिया यादव की हालत स्थिर है और वह बोल नहीं पा रही है।
विज्ञापन

सुजरही ग्राम सभा के मजरा गड़ोलेपुर गांव में रविवार की रात दिलीप यादव उर्फ भोले अपनी पत्नी प्रिया यादव को रात करीब 10 बजे घर से लेकर निकला था। गांव के रास्ते पर खेत के नजदीक लोगों ने दो फायर की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने देखा की प्रिया यादव के गले व पेट में गोली के लगी है। जबकि दिलीप वहीं पर खड़ा है। परिजन उसे तुरंत सीएचसी हरदो लेकर पहुंचे। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रिया यादव के भाई बृजराज यादव ने कोतवाली खागा में जीजा दिलीप यादव व उसके दो अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि प्रिया यादव की बीमा पॉलिसी लेने के लिए दिलीप यादव ने उसकी हत्या का प्रयास किया है या फिर अपने दो साथियों से कराया है। उन्होंने बताया कि दो बार पहले भी प्रिया यादव पर जानलेवा हमला हो चुका है।

इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि दिलीप व उसके घरवाले सभी कानपुर में है। प्रिया बोल नहीं पा रही है, इसलिए घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो रही है। जैसे ही उसकी स्थिति ठीक होती है, उसका बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed