{"_id":"619159464b235f205d38f6ff","slug":"fathepur-news-opportunity-to-improve-marks-for-promoted-candidates-fatehpur-news-knp663854996","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नत परीक्षार्थियों को एक और मिलेगा अंक सुधार परीक्षा का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नत परीक्षार्थियों को एक और मिलेगा अंक सुधार परीक्षा का मौका
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रोन्नत बोर्ड परीक्षार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा। पिछले दिनों हुई अंक सुधार परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा 2022 में अन्य परीक्षार्थियों के साथ इस परीक्षा में बैठ सकेंगे।
ऐसे छात्र 20 नवंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी है।
कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी। सभी परीक्षार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया था। उस दौरान 1300 परीक्षार्थी प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
इनके आवेदन पर 18 सितंबर से छह अक्तूबर के मध्य अंक सुधार परीक्षा हुई थी। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उन परीक्षार्थियों को भी अंक सुधार परीक्षा में बैठने का मौका दिया है, जो पहले हुई अंक सुधार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं।
ऐसे परीक्षार्थी प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन 20 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। इनकी परीक्षा 2022 बोर्ड परीक्षा के साथ ही कराई जाएगी, लेकिन अंकपत्र 2021 बोर्ड परीक्षा का मिलेगा।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थियों के आवेदन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक 2022 बोर्ड परीक्षार्थी भी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकते हैं।