{"_id":"61a2853d556b420cfa163bc9","slug":"fathepur-news-officers-protecting-raza-and-company-are-also-on-target-fatehpur-news-knp6664492159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा एंड कम्पनी को संरक्षण देने वाले अधिकारी भी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा एंड कम्पनी को संरक्षण देने वाले अधिकारी भी निशाने पर
विज्ञापन
फतेहपुर। दो दशक में रजा एंड कंपनी ने यूं ही नहीं करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया। इसकी बुनियाद को मजबूत करने में सरकारी महकमे के कई अफसरानों ने अपनी कलम गिरवी रख दी। सरकारी जमीनों पर कब्जे होते रहे और अधिकारी उन कब्जों को वैध दिखाने के लिए मेहनत करते रहे। ताकि दो नंबर के काम को एक नंबर में किया जा सके।
जेल जा चुके हाजी रजा और उसकी कंपनी की संपत्तियों की परतें उखड़ना शुरू हुई, तो सरकारी तंत्र के कई िवभीषणों के नाम भी खुलकर सामने आने लगे हैं। प्राथमिक जांच में अभी तक जिले में तैनात रहे एक एडीएम, दो एसडीएम, चार लेखपाल और दो राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध मिली है।
अब मौजूदा वक्त में ये अधिकारी और कर्मचारी किन पदों पर हैं और इनकी वर्तमान तैनाती कहां है, इस बात का पता लगाया जा रहा है। यदि मामले का संज्ञान शासन लेता है, तो जिले से बाहर जा चुके अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
भूमाफिया की होगी कार्रवाई
फतेहपुर। भाजपा नेता की पिटाई के आरोपी हाजी रजा के खिलाफ जमीन प्रकरण में विवेचना के दौरान नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने भूमाफिया की कार्रवाई की चालू की है।
हाजी रजा को पुलिस जल्द ही भूमाफिया घोषित करेगी। जमीन प्रकरण के मुकदमे में पुलिस तीन दिसंबर को कोर्ट में रिमांड दाखिल करेगी। भूमाफिया की कार्रवाई में उनके गैंग में और भी सदस्यों के खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस टीम ने बलवे के मुकदमे में फरार आरोपियों की तलाश में भी छापामारी चालू की है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि मुकदमे में रिमांड मिलने के बाद भूमाफिया की कार्रवाई की जाएगी।