{"_id":"61867ba258dd68022333d376","slug":"fathepur-news-missing-farmer-s-body-found-in-pandu-river-fatehpur-news-knp6623039154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद लापता किसान का शव पांडु नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद लापता किसान का शव पांडु नदी में मिला
विज्ञापन
पांडु नदी में महिला का शव मिलने की सूचना पर देखने के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
औंग। सात दिन से लापता किसान का शुक्रवार को शव पांडु नदी से मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गलाथा गांव निवासी किसान महेश निषाद (42) 29 अक्तूबर की शाम खेत की रखवाली करने के लिए घर से गया था। नदी किनारे झोपड़ी में वह रहता था।
वह शनिवार को वापस घर नहीं लौटा. इसके बाद पत्नी रन्नो देवी ने पड़ोसी खेत मालिक जगतपाल से पति के लिए खाना भिजवाया। खेत में किसान के न होने की खबर जगतपाल ने रन्नो को दी।
इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन चालू की। कोई सुराग नहीं लगा, तो पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज खराई। इसके साथ ही पड़ोसी खेत मालिकों पर पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
इधर शुक्रवार को किसान का उन्नाव जिले के बारासगवर थाने क्षेत्र की सीमा पर डांगर लकड़ी पुल के पास पांडु नदी में मिल गया। औंग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पत्नी रन्नो देवी ने बताया कि पति नशे में लोगों से गाली गलौज करता था। इसी खुन्नस में उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के एक बेटा नीरज (15), तीन बेटियां सुधा (12), बिट्टी (9), कल्लो (5) हैं। प्रभारी निरीक्षक शेरसिंह राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।