{"_id":"61b8ef5c659aaa04f0273481","slug":"fathepur-news-location-of-fifth-killer-found-in-prayagraj-fatehpur-news-knp669568968","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाला लोधी हत्याकांड के चौथे आरोपी की तलाश में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला लोधी हत्याकांड के चौथे आरोपी की तलाश में छापामारी
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के दिमंगतपुर गांव के लाला लोधी हत्याकांड में फरार पांचवें आरोपी की अंतिम लोकेशन प्रयागराज में मिली है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में छापेमारी में जुटी है। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि फरार चल रहा आरोपी खखरेरू के हिस्ट्रीशीटर का बेहद करीबी था। सालों से उसके साथ रहता था।
दिमंगतपुर निवासी लाला लोधी की पांच दिसंबर की रात दरवाजे पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रविवार को लाला के साजिशकर्ता बेटे इंदल, साढ़ू मान सिंह, साले कामता सिंह और शूटर खखरेरू के देवदासीपुर निवासी अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
हत्याकांड में शामिल दूसरा शूटर रामजीत उर्फ बच्चा निवासी हासिमपुर भेदपुर थाना थरियांव फरार है। पुलिस को उसकी अंतिम लोकेशन प्रयागराज में पता लगी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में प्रयागराज में छापेमारी की है।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने रामजीत का इतिहास खंगालने गांव पहुंची तो पता लगा कि वह साल छह माह में ही आता है। गांव में उसकी एक-दो बीघा जमीन है। उसके तीन भाई हैं।
सभी अलग-अलग रहते हैं। रामजीत कई साल से लाला के हिस्ट्रीशीटर साढ़ू मान सिंह के साथ रहता था। मान सिंह खखरेरू थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका करीबी बनकर रामजीत कच्ची शराब बनाने का कारोबार करता था।
मान सिंह ने ही लाला की हत्या के लिए रामजीत और अबरार का इस्तेमाल किया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि फरार रामजीत की तलाश में छापामारी की जा रही है। आरोपी के पकड़े नहीं जाने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।