फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,kutcha house collapsed, bsc student died due to being buried

कच्चा घर ढहने से बीएससी छात्रा की मौत

Thu, 11 Nov 2021 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,kutcha house collapsed, bsc student died due to being buried
प्रियंका की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक कच्चा घर ढह गया। जिसके मलबे में दबने से बीएससी की छात्रा गंभीर हो गई। परिजन उसे मलबे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजनों ने शाम तक पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

आजमपुर गढ़वा गांव निवासी सावित्री के पति सुरेश कुमार रैदास की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटियों के साथ गांव में रहती है। उसकी बड़ी बेटी रेनू की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

जबकि चौथे नंबर की प्रियंका (18) अमौली के महिला महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। वह गुरुवार दोपहर घर में अकेले थी। मां सावित्री के साथ अन्य बहनें खेत गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में अचानक उसका कच्चा घर ढह गया। जिसके मलबे में दबकर प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह मलबे से बाहर निकाला।
ग्रामीणों की सूचना पर खेत से परिजन घर पहुंचे और गंभीर हालत में प्रियंका को लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में प्रियंका ने दम तोड़ दिया। प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि आवास की पहली किस्त महिला को दी जा चुकी है।

उसकी कालोनी का निर्माण हो रहा है। इसलिए वह अभी पुराने घर में ही रह रही थी। छात्रा की मौत से उसकी बहनों रेनू, श्रीकांती, रिचा, रीना, रूबी और भाई अमन, अनिकेत का हाल बेहाल दिखा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed