फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,FR cases also likely to reopen,hazi raza

हाजी रजा के एफआर लगे मुकदमे भी खुलने की कागार पर आए

Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,FR cases also likely to reopen,hazi raza
फतेहपुर। हाजी रजा के खिलाफ अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। साफ-सुथरी छवि में आड़े आने वाले इन मुकदमों को कानून और कायदे की बिसात बिछाकर एक-एक करके निपटाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हमले की घटना के बाद एक बार फिर दफन होने के कगार पर चल रहे कुछ मुकदमे जिंदा हो सकते हैं। जो रजा के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं।
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा के खिलाफ अपराध संख्या 300/2014 में बलवा, हत्या का प्रयास, धमकी, दूसरा मुकदमा अपराध संख्या 591/ 2014 में बलवा, मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, सेवन सीएलए, तीसरा मुकदमा अपराध संख्या 228/2015 में घर में घुसकर चोरी, धमकी, चौथा मुकदमा 244/ 2017 में लूट, धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इन मामलों में वादी बाकरगंज की सीमा बुखारी पत्नी जुनैद रही। अपराध संख्या 300 में सीबीसीआईडी ने रजा को क्लीन चिट दी थी। वहीं अपराध संख्या 591 में आठ नवंबर 2014 को चार्जशीट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध संख्या 228 में दो फरवरी 2016 को चार्जशीट लगी। अपराध संख्या 244 में 22 जून 2017 में चार्जशीट लगी है। चार्जशीट लगने के बाद इन मुकदमों में तारीख लग रही हैं।
मामलों की वादी सीमा बुखारी ने बताया कि इन मुकदमों में एफआर के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दे रखी है। आरोपियों के प्रभावशाली होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इन मुकदमों की एफआर कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। मुकदमों में तारीखें लग रही हैं। प्रोटेस्ट किए जाने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमों की फिर से विवेचना होगी।
शस्त्र नवीनीकरण के नाम पर पुलिस का खेल
आपराधिक इतिहास के बावजूद रजा को 2002 में दो शस्त्रों का लाइसेंस मिला था। शस्त्र जारी होने के बाद हर दो साल में नवीनीकरण की प्रक्रिया होती है। इधर, हर एक-दो साल में मुकदमे दर्ज हुए।
शस्त्र नवीनीकरण के समय मुकदमे विचाराधीन होने का शपथ पत्र दिया जाता है। शपथ पत्र झूठा होने पर मुकदमे की कार्रवाई भी हो सकती है। इनके शस्त्रों को हर दो साल में आपराधिक इतिहास छिपाकर पुलिस नवीनीकरण कर देती रही है।

कर्मचारियों के निलंबन की तैयारी
फतेहपुर। चेयरमैन प्रतिनिधि का साया बनकर साथ रहने वाले नगर पालिका के दो कर्मचारियों के निलंबन की तैयारियां चल रही हैं। आरोप है कि दोनों कर्मचारी आचरण नियमावली को दरकिनार कर रजा एंड कंपनी के साथ उनके व्यापार से लेकर सभी राजनीतिक मंचों तक में भागेदारी करते रहे हैं। अब इन्हें निलंबित किए जाने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने नगर पालिका से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed