फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Flood did away from home, now there is a problem of filling stomach

बाढ़ ने किया घर से दूर, अब पेट भरने का संकट

Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Flood did away from home, now there is a problem of filling stomach
मवेशियों का पेट भरने के लिए चराने लाते बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
औंग। गंगा और पांडु नदी का जलस्तर थमने के बाद भी बाढ़ के कहर कम नहीं हुआ है। पानी अभी भी संपर्क मार्ग व खेतों के ऊपर से बह रहा है। कालीकुंडी के लोगों ने गांव छोड़ कर पांच किमी दूर कालोनियों में गृहस्थी रख ली है। वहीं पर खाना-पकाना हो रहा है। लोग अपना पेट तो जैसे-तैसे भर रहे हैं, लेकिन मवेशियों का पेट भरने की चिंता पशुपालकों को सता रही है।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर 101.21 मीटर है, जो खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर है। गंगा किनारे के 14 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन कालीकुंडी गांव के 35 परिवार अपना घर छोड़ कर दरियापुर बांगर में प्रशासन की कालोनियों में अपना ठिकाना बना लिया है। कालीकुंडी से अपने गृहस्थी का सामान इन कालोनियों में सुरक्षित रख लिया हैं।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव के लोग तो राहत शिविर व कालोनियों में रहकर अपना पेट भर रहे हैं, लेकिन इन लोगों के सामने अपने मवेशियों का पेट भरने की दिक्कत हो गई है। बाढ़ में इनके खेत-खलिहान डूब गए हैं। मवेशियों को खिलाने के बोया गया हरा चारा नष्ट हो गया है। भूसा भी बाढ़ प्रभावित घरों में रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली कुंडी गांव के दिनेश ने कहा कि मवेशियों का पेट भरना सबसे बढ़ी दिक्कत है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में लोगों ने फसलों की बुआई शुरू कर दी है। खेत भी खाली नहीं हैं, कि उनको चरा कर पेट भरा जा सके। लक्ष्मण ने कहा कि मवेशियों का पेट भरने के लिए सुबह से शाम तक जंगल में चराने के लिए ले जाना पड़ता है।
बाढ़ प्रभावित गांव....
दरियापुर बांगर, मदारपुर, दरियापुर, कटरी, बड़ाखेड़ा, नया खेड़ा, मल्लू खेड़ा, काली कुंडी, सदनहा बिंदकीफार्म, जाड़े का पुरवा, औसेरीखेड़ा, बेनीखेड़ा, बेरी नारी, रामघाट गांव हैं। बिंदकीफार्म, सदनहा, कालीकुंडी गांव के घरों में पानी घुस गया है।

आठ दिन के गंगा की बाढ़ रिपोर्ट:
दिन--- रिपोर्ट मीटर में शुक्रवार-- 99.30
शनिवार-- 99.76
रविवार-- 100.14
सोमवार-- 100.51
मंगलवार-- 101.10
बुधवार-- 101.15
गुरुवार-- 101.26
शुक्रवार-- 101.21

नाव से खेतों की ओर जाता किसान। संवाद

नाव से खेतों की ओर जाता किसान। संवाद- फोटो : FATEHPUR

भिटोरा क्षेत्र के खेतों में भरे पानी से होकर निकलता किसान। संवाद

भिटोरा क्षेत्र के खेतों में भरे पानी से होकर निकलता किसान। संवाद- फोटो : FATEHPUR

राहत शिविर में खाना बनाने की तैयारी करती महिलाएं। संवाद

राहत शिविर में खाना बनाने की तैयारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed