फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Father-in-law dies after being thrown from the roof

दामाद के छत से फेंकने में घायल ससुर की हुई मौत

Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Father-in-law dies after being thrown from the roof
फतेहपुर। मुंडन संस्कार में हुए विवाद के दौरान दामाद के भाईयों ने ससुर को छत से फेंक दिया था। घायल ससुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी शिवशंकर उर्फ भोला की बेटी कोमल की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के खंभापुर मोहल्ले में है। भोला पत्नी बीरेशा और पुत्र कमल के साथ 20 फरवरी को बेटी की पुत्री के मुंडन संस्कार में शामिल होने वहां गए थे।
विज्ञापन

रात को खाने के दौरान दामाद लवकुश के सगे भाई मनीष, चचेरे भाई अरुण, दादा रतीपाल और एक रिश्तेदार मटोले निवासी वाहिदपुर मलवां वहां पहुंचे। मनीष और भोला के बीच विवाद हुआ, तो भोला की मनीष, अरुण, रतीपाल, मटोले ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनीष ने भोला को छत से धक्का दे दिया था। भोला की कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे कमल की तहरीर पर पुलिस ने मनीष समेत चारों पर मारपीट के दर्ज मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट की एनसीआर को गैरइरादतन हत्या में तरमीम किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed