{"_id":"61ba446aa640ae79416aa897","slug":"fathepur-news-father-coming-to-give-son-s-wedding-card-dies-in-accident-fatehpur-news-knp6697632136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने आ रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने आ रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। बकेवर थानाक्षेत्र के मुगलमार्ग पर शाहजहांपुर गांव के पास बुधवार शाम बेटे की शादी का पहला कार्ड वर के मामा को देने आ रहे बाइक सवार दंपती और बेटे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लड़के के पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हुआ और पत्नी को मामूली चोटें आईं। हादसे से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया।
कानपुर नगर के कल्यानपुर थानाक्षेत्र के चौबेपुर इटरा निवासी कैलाश (50) निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह अपने बेटे बृजेश (28) और पत्नी सुनीता (45) के साथ बकेवर थाने के सदान बदान का पुरवा गांव आ रहे थे।
यहां उनकी बृजेश के घर में ससुराल है। बेटे बृजेश की शादी 20 जनवरी को है। इसलिए शादी का पहला कार्ड मामा को देने के लिए वह अपनी पत्नी सुनीता को साथ आ रहे थे।
विज्ञापन
बाइक बृजेश चला रहा था। घायल बृजेश ने बताया कि सामने से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता उछलकर रोड पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लगीं।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें बिंदकी सीएचसी भेजा, यहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था। उसकी मां को हल्की चोटें आई हैं।
सीएचसी से बृजेश को भी डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पति की मौत से पत्नी सुनीता बदहवास दिखीं। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।