फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,encroachment taken pavement

अतिक्रमण लील गया सड़क फुटपाथ, लग रहा जाम

Mon, 29 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,encroachment taken pavement
बिंदकी के सड़क फुटपाथ में लगी दुकाने। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। चौडगरा-बकेवर व्यस्त मार्ग पर जाम की समस्या आम हो गई है। सड़क के फुटपाथ दुकानें निगल चुकी हैं। ठेलिया और सब्जी वालों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण हटाने की चेतावनी पर फुटपाथ के दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री की शरण ली है।
विज्ञापन

चौडगरा में ओवरब्रिज के नीचे चारों तरफ फल की ठेलिया व जमीन पर सब्जी की दुकानें सजी हैं। इससे खरीदार अपने वाहन सड़क पर खड़े करते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक बार पटरी की दुकानें हटवाई थीं। इसके बाद फिर से दुकानें सज गईं। चौडगरा बकेवर मार्ग पर ऐसे में जाम फिर से लगने लगा है। इन दुकानदारों से रोड किनारे बने मकानों के मालिक वसूली भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते इन दुकानदारों को नहीं हटाया गया, तो किसी दिन कोई हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए स्थानीय पुलिस ने इन दुकानदारों को बीते दिनों नोटिस जारी की थी।
इसके बाद इन दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि दुकानें हटने से वह लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उनके जीवन यापन का संकट खड़ा हो जाएगा।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने मामले में अफसरों से बात करने का आश्वासन दुकानदारों को दिया। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि दुकानदारों के चालान काटे जाते हैं। अब सड़क के फुटपाथ से दुकानें हटाने का नोटिस दिया गया है। जल्द ही फुटपाथ खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed