फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Empty committees, returning farmers

डीएपी किल्ल्त से जूझ रही समितियां, लौट रहे किसान

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Empty committees, returning farmers
खागा। ऐरायां ब्लाक की साधन सहकारी समितियां डीएपी नहीं होने से खाली पड़ी है। हालात ये है कि आठ दिन से समितियों में खाद नहीं आई है। इस कारण किसान वापस लौटकर बाजार से 1400 रुपये में डीएपी खरीद रहे हैं। वहीं बुदवन, विक्रमपुर समिति में ई-पाश मशीन खराब होने से डीएपी की बिक्री ठप है।
विज्ञापन

ब्लाक की साधन सहकारी समिति सरसई, ओरम्हा, कोड़ारवर, अल्लीपुर, मंडवा, जगजीवन, मोहम्मद गौंती में करीब आदि में डीएपी नहीं है। एक नवंबर के बाद से अभी तक इन समितियों में एक बोरी खाद भी नहीं आई है।
विज्ञापन

जबकि बुदवन व विक्रमपुर में 300 बोरी डीएपी हैं लेकिन यहां की ई-पाश मशीन बिगड़ने के कारण बिक्री बंद की गई है। विक्रमपुर के किसान रतीपाल, नक्सारा के महेंद्र सिंह, टेकारी के पीतांबर लाल ने बताया कि समिति में खाद होने के बाद भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सिकंदर सिंह ने बताया कि मशीन में खराबी के कारण बिक्री रोकी गई है। ई-पाश मशीन को मरम्मत के लिए भेजा गया है। सरसई समिति में आए संग्रामपुर के किसान भीम सिंह, हरदो के शिवचरण सिंह, कस्बा सोहन के ओमप्रकाश ने बताया कि तीन दिन से वह खाद के लिए आ रहे हैं लेकिन एक भी बोरी नहीं मिली है।
एडीओ सहकारिता केके राय ने बताया कि तीन दिनों के अंदर समिति में खाद आ जाएगी। बुदवन व विक्रमपुर में रखी डीएपी की बिक्री दूसरी समितियों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed