फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Delivery victim gave birth to baby in ambulance

एंबुलेंस में प्रसव पीड़िता ने शिशु को दिया जन्म

Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Delivery victim gave birth to baby in ambulance
अमौली में तिमारदार का नवजात शिशु देते एंबुलेंस कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। एंबुलेंस में एक प्रसव पीड़िता ने शिशु को जन्म दिया। कर्मियों ने रास्ते में एंबुलेंस रोकर सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को सीएचसी अमौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी और जिला प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गज्जा का डेरा की रहने वाली आराधना देवी ने गुरुवार को सुबह 6.54 बजे बेटे को एंबुलेंस में जन्म दिया।
विज्ञापन

बताया कि 108 नंबर पर 6.01 पर फोन आया। इसके कुछ ही मिनट बाद एंबुलेंस घर पहुंच गई। ईएमटी महेंद्र प्रताप और एंबुलेंस चालक धीरेंद्र कुमार प्रसव पीड़ित़ा को लेकर अस्पताल आ रहे थे, रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ईएमटी महेंद्र प्रताप, चालक धीरेंद्र ने आशा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी अमौली में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed