{"_id":"61c76d3646fb29773b58fc11","slug":"fathepur-news-cultural-programs-were-celebrated-in-the-annual-festival-fatehpur-news-knp671570081","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाक के आरपी मिश्रा कॉलेज ऑफ फार्मेसी गुगौली के वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इससे पूर्व क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भी हुईं। मुख्य अतिथि एसडीएम बिंदकी ने विजेता प्रतिभागियों के प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम अवधेश निगम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को अनवरत एवं लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।
प्रोफेशनल कोर्स कि सफलता तभी निर्भर करती है, जब छात्र उसे भविष्य की रोजी रोटी कमाने का जरिया बनाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डी फार्मा प्रथम साल के छात्र रजनीश दीक्षित प्रथम, शिवांशी सोनी द्वितीय और मनीष यादव ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
द्वितीय वर्ष में ज्योति पटेल ने प्रथम, ज्योति यादव ने द्वितीय, छाया पटेल ने तृतीय स्थान पाया। एसडीएम ने सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कॉलेज में चार दिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्रिकेट, बालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, कुर्सी दौड़, कैरम के विजेता पुरस्कृत हुए। इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन पवन मिश्रा, अनिल मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव, रमाकांत त्रिपाठी, अमित शुक्ला, गोरे सिंह भदौरिया, रामसिंह परिहार मौजूद रहे।