फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Clerk became a fake fourth class employee

फर्जी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बन बैठा लिपिक

Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Clerk became a fake fourth class employee
फतेहपुर। चेयरमैन पुत्र सभासद हाजी रजा के दाहिने हाथ लिपिक आकिब की कभी नियुक्ति ही नहीं हुई। बिना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने ही 15 साल पहले तत्कालीन चेयरमैन ने प्रमोशन कर उसे लिपिक बना दिया था।
विज्ञापन

2006 में निदेशक नगर विकास को डीएम के हस्ताक्षर से नगर पालिका के सभी कर्मचारियों की सूची भेजी गई थी। इस सूची में चपरासी, सफाई कर्मी, नलकूप ऑपरेटर, लिपिक समेत सभी कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

इस सूची में आकिब का नाम शामिल नहीं था। इसी दौरान चेयरमैन अजय अवस्थी ने आकिब को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मानते हुए लिपिक पद पर प्रमोशन कर दिया। मामले की शिकायत पर आकिब को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आकिब ने 2010 में हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। दो महीने बाद बोर्ड से मिली भगत करके आकिब ने पहली रिट का हवाला छिपाते हुए दूसरी रिट दाखिल की।
इस पर कोर्ट ने नगर पालिका को मामले के निस्तारण के आदेश दिए। बोर्ड में सभासद हाजी रजा का दबदबा होने के कारण आकिब की लिपिक पद पर बहाली कर दी गई।
इससे साफ है कि आकिब की भर्ती धोखाधड़ी से हुई। हाईकोर्ट के आदेश के निस्तारण में आकिब लिपिक बन बैठा और वर्तमान समय में नगर पालिका में सबसे शक्तिशाली लिपिक है।

चेयरमैन का पूरा कामकाज वहीं देख रहा है। इस मामले की शिकायत विधायक विक्रम सिंह ने डीएम से की थी। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नगर पालिका के हर बिंदु की सघनता के साथ जांच की जा रही है। इस कर्मचारी का मामले में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed