फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Changed the ATM of the woman, crossed 23 thousand rupees

महिला का एटीएम बदलकर 23 हजार रुपये किए पार...

Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Changed the ATM of the woman, crossed 23 thousand rupees
फतेहपुर। बीमार महिला का एटीएम बदलकर 23 हजार रुपये उसके खाते से टप्पेबाजों ने निकाल लिए। महिला ने बैंक मैनेजर और पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने महिला को साइबर सेल भेजा है।
विज्ञापन

असोथर थाने के सरकंडी साहू का डेरा निवासी नम्रता ने बताया कि उसकी तबियत खराब चल रही थी। वह इलाज कराने जिला महिला अस्पताल 13 अक्तूबर को गई थी।
जहां दवा खरीदने के लिए बाकरगंज पुलिस चौकी पर बनने एटीएम से पैसे निकालने पहुंची। बूथ पर एक युवक खड़ा था। उसने मदद करने के बहाने से उसका कार्ड बदल लिया। रुपये नहीं निकलने पर वह गांव लौट आई।
विज्ञापन

गांव में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने गई, तो पता चला कि उसके खाते में 35 रुपये बचे हैं। वह एटीएम लेकर बैंक गई तो मैनेजर ने जांच की। उसके पास जो एटीएम था वह रवी कुमार रेवाड़ी शाखा का होने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से 13 अक्तूबर को ही 15 हजार और दूसरी बार में 8 हजार रुपये निकाले जाने का पता लगा। बैंक मैनेजर ने थाने में शिकायत करने के लिए कहा।
महिला ने असोथर थाने में मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए शिकायतकर्ता को साइबर सेल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed