{"_id":"6213809f4d9abb6d534654f5","slug":"fathepur-news-case-against-four-including-two-candidates-fatehpur-news-knp6817269163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रत्याशियों समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रत्याशियों समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। उड़नदस्ता टीम ने दो प्रत्याशियों समेत चार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिंदकी उड़नदस्ता प्रभारी सुभाष चंद्र ने गांधी चौराहे पर चेकिंग के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह की प्रचार सामग्री एक कार से बरामद की। इस पर प्रकाशक का नाम और क्रमांक दर्ज नहीं होने पर सामग्री जब्त की गई है।
प्रभारी की ओर से प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह और कार चालक अनूप यादव निवासी भेलूपुर पटरंगा जिला अयोध्या के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उधर, बिंदकी उड़नदस्ता टीम के प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता ने फरीदपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान कार से अपना दल के भारी तादाद में प्रचार सामग्री बरामद की। कार चालक दानिश निवासी कोरवां बिंदकी और अपना दल प्रत्याशी जय कुमार जैकी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।