फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Attempted rape by dragging aunt and niece, assault

बुआ-भतीजी को खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 13 Jan 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Attempted rape by dragging aunt and niece, assault
थरियांव। कोरोना की वैक्सीन लगवाने जा रहीं बुआ-भतीजी को गुरुवार दोपहर बाइक सवार पांच युवकों ने झाड़ियों में घसीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। तो बाइक सवार पांचों युवक तमंचा लहराते हुए भाग निकले। एक बाइक युवकों की भागदौड़ में छूट गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा अपनी पारिवारिक बुआ (कक्षा 10 की छात्रा) के साथ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दनियालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल में वैक्सीन लगवाने जा रही थी।
विज्ञापन

स्कूल से 100 मीटर पहले दो बाइकों पर पांच युवक आए। भतीजी ने बताया कि बाइक सवार बुआ से छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर उन दोनों को झाड़ियों में घसीटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मारपीट कर उनके नाजुक अंगों को चोट पहुंचाई। इसके बाद तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की भाई को सूचना दी। भाई और बहनोई मौके पर पहुंचे।
बाइक सवारों ने भाई और बहनोई को भी पीट दिया। मारपीट पर भीड़ इकट्ठा हो गया। यह देखकर बाइक सवार तमंचा लहराते हुए भागे। युवकों की एक बाइक मौके पर छूट गई।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि छेड़खानी के विरोध में मारपीट हुई है। बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed