फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,12 including Lohia Vahini District President sued for burning CM's effigy with saffron

भगवा के साथ सीएम का पुतला फूंकने पर चौक चौराहा पर लगाया जाम

Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,12 including Lohia Vahini District President sued for burning CM's effigy with saffron
चौक चौराहे पर प्रदर्शन करते बजरंगी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सपाइयों के भगवा वस्त्र के साथ सीएम का पुतला फूंकने पर सोमवार की शाम को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर चौक चौराहे पर नारेबाजी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हंगामे से पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका।
देर शाम बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत 12 पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
लखीमपुर खीरी प्रकरण में लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भगवा कपड़े के साथ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस बात को लेकर शहर में दोपहर बाद हंगामा शुरू हुआ। मामला शाम को सड़क पर दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

भगवा वस्त्र जलाने पर बजरंग दल व हिंदू महासभा ने विरोध जताया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली में हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ चौक चौराहे पर पहुंची और रोड जाम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक रोड जाम होने की सूचना पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसपी को बुलाने की मांग की। सूचना पर एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
तब मामला शांत हो सका। बजरंग दल कार्यकर्ता आनंद तिवारी ने एसपी को बताया कि भगवा सनातन संस्कृति की पहचान हैं। उनकी आस्था व शांति का प्रतीक है। सपाइयों के इस कृत्य से सनातन धर्म के मानने वालों को ठेस पहुंची है।

भगवा का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर देर शाम बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खां समेत 12 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed