फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur will be made a model district: Akhilesh

फतेहपुर को बनाएंगे आदर्श जिला : अखिलेश

Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur will be made a model district: Akhilesh
फतेहपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार बनने के बाद फतेहपुर को आदर्श जिला बनाएंगे। दोमहानगर प्रयागराज और कानपुर के मध्य स्थित होने के कारण फतेहपुर का अपेक्षा के मुताबिक विकास नहीं सका है।
विज्ञापन

मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को सपा के लोक जागरण अभियान के दो दिवसीय बूथ प्रभारी प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर वाहिनी गंगा बनारस में हैं। वहां से जीतकर मोदी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र को क्योटा बनाने की बात कही है। फतेहपुर में भी उत्तर वाहिनी गंगा बहती हैं। फतेहपुर से लोकसभा फतह करके सरकार बनाने के बाद इसे आदर्श जिला बनाएंगे। उन्होंने पार्टी जनों को लोकसभा चुनाव फतह के लिए एक-एक वोट की निगरानी करने की सीख दी। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसका प्रमाण हिचकोले खाती सड़कें हैं।
विज्ञापन




इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ वीरन यादव, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट, जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन आबिद हसन, वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव, पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सतीश राज सिंह, ब्रजेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह यादव, रुक्कू सिंह यादव, मतीन अहमद, शहजादे उर्फ जुगनू, संजीत यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...........................



फोटो-20- दलदल में फंसे लोक जागरण अभियान रथ को निकालता बुलडोजर। संवाद

दलदल में फंसा लोक जागरण अभियान का रथ, बुलडोजर ने निकाला



फतेहपुर। झमाझम बारिश से सपा के लोक जागरण अभियान का प्रशिक्षण शिविर स्थल दलदल बन गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चल रहे अभियान के दो रथों में एक दलदल में फंस गया। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं की लाख कोशिश के बाद भी रथ दलदल से बाहर नहीं निकल सकाा। इसके बाद नगर पालिका से आए बुलडोजर ने रथ को बाहर निकाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed