फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Villagers could not see PM's speech, two feeders remained closed, 24 hours supply was not followed

फतेहपुर :पीएम का भाषण नहीं देख पाए ग्रामीण, दो फीडर रहे बंद, 24 घंटे आपूर्ति का नहीं हुआ पालन

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Villagers could not see PM's speech, two feeders remained closed, 24 hours supply was not followed
चौडगरा। स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कटौती को लेकर फोन पर अधीक्षण अभियंता से लोगों की नोकझोंक भी हुई। इस कारण दो फीडर के ग्रामीण टेलीविजन पर प्रधानमंत्री का भाषण नहीं देख व सुन सके। इससे अधिकारियों के खिलाफ लोगों का आक्रोश रहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की आशा लगाए लोगों को झटका लगा। मौहार और आशापुर फीडर के 40 गांव के लोग टीवी पर प्रधानमंत्री का भाषण नहीं देख और सुन सके। मौहार फीडर तो रविवार शाम से ही बंद था। आशापुर फीडर सोमवार सुबह बंद हो गया। बिजली आपूर्ति बंद होने का कारण जानने के लिए लोग फोन से कोशिश करते रहे, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार सुबह भाजपा मलवां मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने अधीक्षण अभियंता से कटौती की शिकायत की, तो उनकी तीखी नोकझोंक हुई। इसके 10 मिनट बाद मौहार फीडर चालू हो गया।
विज्ञापन

मौहार प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम नौ से सोमवार शाम चार बजे तक फीडर बंद रहा। शिवराजपुर के पूर्व प्रधान सूरज पाल यादव ने बताया कि सोमवार सुबह छह से शाम छह बजे तक फीडर बंद रहा। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों फीडर फाल्ट के कारण बंद रहे। लाइन ठीक होते ही दोनों फीडर चालू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में नहीं मिली पर्याप्त बिजली
जहानाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा वासियों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिली। आजादी के अमृत महोत्सव मनाने व टीवी में प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को देखने की चाहत रखने वालों के मंसूबों पूरे नहीं हो सके। 15 अगस्त को सुबह 10 से देर शाम तक बिजली घंटों के हिसाब से आती जाती रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed