{"_id":"60bbc67a8ebc3ed468422fc8","slug":"fatehpur-news-gehu-khareed-fatehpur-news-knp632439975","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान के नीचे लगा है 81 सौ मीट्रिक टन गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान के नीचे लगा है 81 सौ मीट्रिक टन गेहूं
विज्ञापन
फतेहपुर। किसानों से गेहूं खरीदा गया 8179.899 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। अधिकारियों के निर्देश के बाद केंद्र प्रभारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बारिश से गेहूं को भीगने से बचाने के लिए केंद्र प्रभारियों ने सिर्फ तिरपाल से बोरियों को ढक रखा है।
किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 59 क्रय केेंद्र बनाए गए हैं और पांच संस्थाएं गेहूं खरीद कर रही हैं। इस बार शासन से लक्ष्य तय न होने के कारण सभी क्रय केंद्रों में पिछले साल की अपेक्षा 1293.730 मीट्रिक टन गेहूं अधिक खरीदा गया है। अब तक 42437.599 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
मौसम के बार-बार उलटफेर को देखते हुए डीएम अपूर्वा दुबे ने केंद्र प्रभारियों को तौल कराए गए गेहूं को गोदाम भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों की टीम बनाकर क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी क्रय केंद्र से गेहूं की ढुलाई में तेजी नहीं आ रही है। अभी भी क्रय केंद्रों में में 8179.899 मीट्रिक टन गेहूं आसमान के नीचे खुला पड़ा है।