फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,ganga me doobe

गंगा में डूबे मौसेरे भाइयों में किशोर का शव बरामद

Sat, 14 Aug 2021 09:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news,ganga me doobe
हुसैनगंज। गंगा नदी में नहाते समय डूबे मौसेरे भाइयों में एक शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। दूसरे का कोई पता नहीं लगा है। किशोर का शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के महारथी मोहल्ला निवासी गंगा प्रसाद पांडेय का पुत्र शिवम (15) और मौसेरा भाई शिवशंकर द्विवेदी (25) पुत्र लालजी द्विवेदी निवासी गलाहरा धाता, शुक्रवार शाम को भिटौर के पुराने पक्के घाट में नहा रहे थे। तभी शिवम गहराई में चला गया और डूबने लगा था।
विज्ञापन

उसे बचाने की कोशिश में शिवशंकर भी डूब गया था। दोनों की लाश में जुटी एसडीआरएफ को पक्के घाट से तीन किलोमीटर दूर आलमपुर नरही गांव के पास शिवम का शव मिला। दूसरे की तलाश में ऑपरेशन जारी रखा गया है। देर शाम तक पुल के पास तक सर्च अभियान जारी रहा। हालांकि शिवशंकर का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बड़ी बहन प्रिया और छोटी निधि हैं। छोटे भाई सुंदरम, सत्यम हैं। शिवशंकर द्विवेदी इकलौती संतान है। उसकी मां बिटोल की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। पिता लालजी की भी एक साल पहले मौत हो चुकी है।

मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व उमा द्विवेदी से हुई थी। डेढ़ साल का बच्चा रीवांश द्विवेदी है। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया रविवार को भी दूसरे की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed