{"_id":"6224fc317e7fd7711906230f","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6842327147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में भाजपा नेता के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की भिड़ंत में भाजपा नेता के भाई की मौत
विज्ञापन
मृदुल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रविवार शाम कारों की भिड़ंत में भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में सवार दंपती को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी राजा सिंह भाजपा सेक्टर अध्यक्ष हैं। वह परिवार के साथ शहर के पीरनपुर मोहल्ले में रहते हैं। भाजपा नेता का छोटा भाई मृदुल उर्फ राहुल सिंह (22) अपने दोस्त सम्राट यादव निवासी पीरनपुर के साथ कार से रविवार शाम को बहुआ जा रहा था। बांदा मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव के पास कार चला रहा सम्राट ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी कार भिड़ गई। घटना की सूचना पर राधानगर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। कार में फंसे सम्राट और मृदुल को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने मृदुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सम्राट को भर्ती किया गया।
हादसे की खबर पर भाजपा नेताओं की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दूसरी कार में पंकज बेदी और उनकी पत्नी शिल्पी थी। वह बांदा जिला कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा पार्क निवासी हैं। उन्हें मामूली चोट आई है। राजा सिंह से मृदुल छोटे थे। बेटे की मौत से मां प्रमिला देवी बदहवास हो गई। मृदुल के पिता धर्मेंद्र कुमार सिंह की कई साल पहले निधन हो चुका है। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।