{"_id":"610c35e68ebc3ec1bd4ea9a4","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6445396137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद
विज्ञापन
फतेहपुर। पानी भरे गड्ढे से गुरुवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस शव करीब दो दिन पुराना होने का अंदाजा लगा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेडियम के पास सरायहार में बारिश के चलते बड़े गड्ढे में पानी भर गया है।
उसी गड्ढे में दोपहर को ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका।
मृतक हाफ पैंट और नीली शर्ट पहने था। पुलिस के मुताबिक, उसकी उम्र करीब 35 साल है। कार्यवाहक कोतवाल अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाया गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।