{"_id":"5fc687668ebc3e9bde7be915","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp5974422147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना बेचने का मोबाइल पर आएगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना बेचने का मोबाइल पर आएगा मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले को इस बार 8.85 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य दिया गया है। 3100 गन्ना किसानों की सूची तैयार की गई है। गन्ना खरीद के लिए जिले में 11 क्रय केंद्र खोेले गए हैं, जहां खरीद भी शुरू कर दी गई है। वहीं इस बार गन्ना किसानों को चीनी मिल की ओर से तौल कराने के लिए पर्ची नहीं दी जाएगी। सर्वे रिपोर्ट के साथ दर्ज मोबाइल नंबर पर गन्ना बेचने का मैसेज दिया जाएगा। क्रय केंद्र में किसान को गन्ना लेकर किस तारीख में जाना है, इसका जिक्र मैसेज में रहेगा। गन्ना सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि 1200 क्विंटल खरीद अभी तक हो चुकी है। जिले में खरीदे गए गन्ने को चीनी मिल हैदरगढ़ (बाराबंकी) भेजा जाएगा।
जिले के किसानों का गन्ना खरीदने के लिए बाराबंकी के हैदरगढ़ की चीनी ने फसलों का सर्वे कराया है। जिले के 2687 हेक्टेयर में किसानों ने गन्ना की फसल बोई है। इसमें 3100 किसानों की फीडिंग की गई है। पहले बोए जाने वाले गन्ना को 330 रुपये प्रति क्विंटल और बाद में बोए गए गन्ना को 320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान होगा। जिला गन्ना सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि इस बार किसानों को गन्ना बेचने के पर्ची नहीं दी जाएंगी। सर्वे के समय जो मोबाइल नंबर फीड कराया गया है, उसमें चीनी मिल की ओर से मैसेज भेजा जाएगा। मैसेज में ही किसान का कितना गन्ना खरीदा जाएगा और किस तारीख में तौल कराई जाएगी, इसका जिक्र रहेगा।