फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

लॉकडाउन: भीड़ नियंत्रण में पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 07 Apr 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
बाकरगंज चौराहे पर लॉकडाउन के चलते मोटरसाइकिलें सीज करती पुलिस - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन का चौदहवां दिन पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती भरा रहा। अन्य दैनिक कार्यों के लिए लोग आम दिनों की तरह सड़कों पर निकले और पब्लिक डिस्टेंस का पालन करना भूल गए। पुलिस ने कई जगहों पर लाठी पटकी तो कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ नियंत्रित करना और आमजन से सामाजिक दूरी का पालन कराना सरकारी महकमे के लिए सिरदर्द बना है। मंगलवार सुबह सब्जी मंडी, बैंकों से पैसा निकालने, कोटे से अनाज लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर लाठी पटकी और कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

दिनभर के लॉकडाउन का लब्बोलुआब इस तरह रहा : शहर के वर्मा चौराहे में सुबह साढ़े आठ बजे तक जब सब्जी की दुकानें नहीं हटीं तो पुलिस ने चौराहे पर लाठी पटकना शुरू कर दिया। वर्मा चौराहे में पुलिस ने कुछ सब्जी वालों को पकड़ लिया और जीप में बिठाकर कोतवाली ले गई। जहां सभी का चालान कर दिया गया। पुलिस जब सब्जी विक्रेताओं को पकड़ कर ले जाने लगी तब वर्मा चौराहे की भीड़ खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंको से पैसे निकालने वालों की भीड़ मंगलवार को भी लगी रही। कैश काउंटर में पहुंचकर पैसे निकालने के लिए लोग इतनी जल्दबाजी में रहे कि किसी को भी एक मीटर की सामाजिक दूरी का खयाल नहीं रहा। पुरानी तहसील के सामने बड़ौदा बैंक के पास भीड़ नहीं संभली तो पुलिस ने लाठी पटकना शुरू किया। इसके बाद लोगों को एक-दूसरे से कुछ दूरी पर खड़ा किया गया।

लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस की सख्ती का खामियाजा कुछ महिलाओं को भुगतना पड़ा। दरअसल राधानगर चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी और अकारण सड़कों पर निकल रहे लोगों की बाइकों का चालान भी कर रही थी। तभी कई ऐसे लोगों की बाइकें भी खड़ी करा दी गई जिनमें लोग परिवार के साथ निकले थे। बाइकें खड़ी करा लिए जाने से महिलाएं बच्चों को लेकर परेशान होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed