{"_id":"5e629bca8ebc3ec7547cfc43","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp5490449101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मृत मिला बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मृत मिला बाइक सवार
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार युवक का शव सड़क किनारे मिला। सूचना पर पीआरवी और थाने का फोर्स पहुंचा। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक नंबर से छानबीन शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दर्ज पते पर पुलिस को घर ही नहीं मिला। बाइक खड़ी थी और शव सड़क की पटरी पर था, इससे शक की गुंजाइश हो गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन और करसवा गांव के बीच सड़क किनारे एक बाइक खड़ी दिखी। करीब 35 साल के युवक का शव पास ही पटरी पर देखकर ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। एसओ आशीष सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी में जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक का रजिस्ट्रेशन मिला। दोनों में श्याम बाबू (40) पुत्र गयादीन लिखा है। लाइसेंस में पता आवास विकास दर्ज है। रजिस्ट्रेशन में गांव का पता बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का जाफराबाद लिखा है। उसके पास एक झोला पड़ा था। झोले में पुराने कपड़े थे। शरीर पर पीले रंग का स्वेटर, हल्के भूरे रंग की पैंट था। सिर में बाल भी कम है। मृत शख्स के हाथ पैर और सिर पर चोट मिला। उसके पास मोबाइल और जेब से रुपये नहीं मिले। पुलिस का मानना है कि भोर पहर कोई शरारती तत्व भी वारदात को अंजाम दे सकता है। थाने से लाइसेंस और मृतक की फोटो लेकर पुलिस ने करीब तीन घंटे तक आवास विकास इलाका खंगाला। लेकिन उन्हें कोई सटीक जानकारी नही हो सकी। पुलिस की दूसरी टीम जाफरबाद गांव पहुंची। प्रधान ने भी पहचानने से इनकार दिया। गांव में भी खोजबीन जारी है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि मरने वाले परिजनों की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।