{"_id":"60e4a1588ebc3e9eb1286fdc","slug":"fatehpur-news-eduaction-fatehpur-news-knp638691355","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सिर्फ पांच आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सिर्फ पांच आवेदन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलेभर में कार्यरत साढ़े नौ हजार शिक्षकों में सिर्फ पांच ने पठन पाठन व्यवस्था में खुद के खरा होने का दावा किया है। इन शिक्षकों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार 2020-21 के लिए आवेदन किया है।
राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने के लिए अच्छी छवि, बच्चों के साथ अभिभावकों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना, प्राइवेट ट्यूशन न पढ़ाना, स्कूल के विकास में योगदान, शिक्षकों की शैक्षिक क्षमता में सुधार के प्रयास, स्कूल को उच्च श्रेणी की सूची में शामिल कराने वाले शिक्षक को पुरस्कार के लिए आवेदन करने का पात्र माना गया है। यह मानक पूरा करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग से साढ़े नौ हजार शिक्षकों में सिर्फ पांच शिक्षक मिले हैं, जिन्होंने आवेदन किया है।
आवेदन करने वाले शिक्षकों में देवमई ब्लाक के मुरादपुर स्कूल की सहायक अध्यापक गीता यादव, अमौली ब्लाक के बाबूपुर के प्रधानाध्यापक सर्वेश अवस्थी, ऐरायां ब्लाक के मलूकपुर स्कूल के शिक्षक डॉ. अंबिका प्रसाद, हथगाम ब्लाक चकशाह फिरोजपुर स्कूल के सहायक अध्यापक विपिन त्रिपाठी और नगर क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक स्कूल की शिक्षक चंपा शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
बीईओ मुख्यालय राकेश सचान का कहना है कि राज्य पुरस्कार के आवेदन के लिए 13 बिंदु हैं। इन सभी बिंदुओं पर पात्रता होने पर शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। अभिलेखी शर्तें पूरी करने में शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के आवेदन कम जमा हो पाते हैं।