फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Nani and granddaughter died due to falling of raw cell

फतेहपुर में बारिश ने बरपाया कहर: 119 मकान गिरे, छह की मौत, 15 घायल, मृतकों में नानी-नातिन भी

Fri, 24 Sep 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

फतेहपुर में शुक्रवार को एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया।  24 घंटे लगातार हुई बारिश से कई गांवों में भीषण नुकसान हुआ। 119 मकान गिर गए। छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur: Nani and granddaughter died due to falling of raw cell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर के खागा में सितंबर महीने में दूसरी बार हुई जबरदस्त बारिश ने जमकर कहर बरपाया। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश पूरी रात जारी रही। शुक्रवार की भोर तक बारिश ने विकराल रूप ले लिया। बारिश से विजयीपुर ब्लाक के सिठियानी गांव में मकान के हिस्से में बनी कच्ची कोठरी गिरने से नानी और नातिन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


टेसाही खुर्द गांव में छत गिरने से वृद्ध की जान चली गई। कल्यानपुर, बिंदकी और बकेवर क्षेत्रों में भी एक-एक की मौत हुई है। 15 लोग घायल भी हुए हैं। तीनों तहसील क्षेत्रों में कुल 119 कच्चे मकान गिरने के मामले सामने आए हैं। खागा कोतवाली क्षेत्र के सिठियानी गांव निवासी चंद्रकली देवी (55) पत्नी स्व. रामपाल, अपनी नातिन सानवी (5) निवासी सौरई थाना सैनी जिला कौशांबी के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

 

गुरुवार की रात चंद्रकली व सानवी मकान के एक तरफ बनी कोठरी में सो रही थीं। शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे बारिश के कारण कोठरी गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टेसाही खुर्द गांव निवासी रामचरन (71) की कोठरी की छत व दीवार गुरुवार रात गिरने से मौत हो गई।

इसी तरह, कल्यानपुर के गौसपुर गांव निवासी बालराज की दीवार पड़ोसी गंगाराम के टीनशेड पर भोर करीब चार बजे गिर गई। हादसे में टीनशेड के नीचे सो रहीं गंगाराम की पत्नी निराशा देवी (50) की मौत हो गई। गंगाराम को मामूली चोटें आईं। बिंदकी कोतवाली के मेउना गांव में शुक्रवार सुबह कच्ची कोठरी ढह जाने से कमलेश सविता (50) की मौत हो गई।

बकेवर थानाक्षेत्र के बांका अकबराबाद गांव में गंगाराम कुशवाहा का कच्चा मकान गिरने से उनकी पुत्री माधवी (5) की मौत हो गई और गंगाराम की पत्नी निशा, बड़ी पुत्री दीपका (10), शीतल (2) गंभीर रूप से घायल हुए। गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को भर्ती कराया गया। बकेवर पुलिस और तहसीलदार चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंचे व जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed