फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Mother killed in road accident, two injured including son, accident happened due to collision of private bus

फतेहपुर :सड़क हादसे में मां की मौत बेटा समेत दो घायल, प्राइवेट बस की टक्कर से हुआ हादसा

Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Mother killed in road accident, two injured including son, accident happened due to collision of private bus
जहानाबाद। प्राइवेट बस की टक्कर से सोमवार शाम बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला का बेटा और बहनोई घायल हो गए। घायल बच्चे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कपरियाऊसर गांव निवासी भगवानदीन की पत्नी अनुसुइया (24) अपने चार साल के बेटे अंकुश को लेकर बहनोई जाहर सिंह के घर सिकरोढ़ी थाने कुरारा जिला हमीरपुर गई थी। जाहर सिंह सोमवार को अनसुइया और अंकुश को छोड़ने बाइक से कपरियाऊसर जा रहा था।
विज्ञापन

अमौली मार्ग पर फतेहपुर से जहानाबाद जा रही प्राईवेट बस ने कलाना के पास उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। अनुसुइया और उसका पुत्र अंकुश उछलकर रोड पर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार जाहर सिंह को भी चोट आई। जहानाबाद सीएचसी में डॉक्टर ने अनुसुइया को मृत घोषित कर दिया। उसके पुत्र अंकुश की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शैैतान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed