{"_id":"60e2f09832ea0b379d1e44fd","slug":"fatehpur-mother-daughter-burnt-alive-after-father-throw-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"झकझोर देगी ये घटना : फतेहपुर में पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, महिला की मौत, बेटी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झकझोर देगी ये घटना : फतेहपुर में पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, महिला की मौत, बेटी की हालत गंभीर
Mon, 05 Jul 2021 05:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:14 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में दिल को झकझोर देनी वाली घटना सामने आई है। संपत्ति के विवाद में पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला की मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
फतेहपुर: घटना के बाद घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में फतेहपुर जिले के ललौली में रविवार रात संपत्ति के विवाद में छत पर सोते समय पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में बेटी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
पड़ोसियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के देवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ललौली के सदर बाजार निवासी फूलचंद्र सक्सेना पत्नी सुशीला देवी (60), बेटी गुड्डन (32) रविवार रात छत पर सो रहे थे। पास ही फूलचंद्र का बेटा विमल व नाती रवि (14) भी सो रहा था।
रात करीब पौने दो बजे फूलचंद्र प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर छत पर पहुंचा। उसने सुशीला व गुड्डन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मां-बेटी की चीख सुनकर विमल, रवि और आसपास की छतों पर सो रहे लोग दौड़े। विमल और रवि ने बिस्तर डालकर दोनों को आग से बचाया।
विज्ञापन
एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते गुड्डन को कानपुर रेफर कर दिया गया। लोगों ने फूलचंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया। छोटे भाई ने फूलचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के पीछे मकान की हिस्सेदारी का विवाद बताया जा रहा है।