{"_id":"57a8e7bb4f1c1b2b12ee4a14","slug":"fatehpur-looted-trucks-on-the-highway-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में हाईवे पर फिर लूटा गया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में हाईवे पर फिर लूटा गया ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
robbry
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अभी भी ध्वस्त है। रविवार रात थरियांव थाने के पास इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर फिर एक ट्रक लूट लिया गया। लुटेरों ने तमंचे के बल पर चालक-क्लीलर से हजारों की नगदी लूटी, फिर उन्हीं के कपड़ों से उनको बांधा और सड़क किनारे फेंकने के बाद ट्रक लेकर चंपत हो गए। एक पखवारा पहले इसी थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक लूटा जा चुका है।
बस्ती जिला के रुधौली के रमवा थाना क्षेत्र निवासी ड्राइवर पंचम व क्लीनर शिव कुमार रविवार रात रायबरेली से ट्रक लेकर निकले थे। इन्हें महोबा जिले के कबरई से गिट्टी लादकर लौटना था।
ड्राइवर के मुताबिक उन लोगों ने रात 12 बजे फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में दबंग होटल पर खाना खाया। लगभग एक बजे वहां से चले तो चार युवक सवारी बनकर बैठ गए। कुछ दूर चलने के बाद उनमें से एक ने तमंचा दिखाकर ड्राइविंग सीट हथिया ली। अन्य लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मार देने की धमकी दी। इससे वे सहम गए।
विज्ञापन
इसके बाद लुटेरों ने उन्हीं के कपड़ों व रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उन्हें थरियांव थाने के पीछे बाईपास पर फेंक दिया। मुंह में कपड़े ठूंसे होने से वे चिल्ला भी न सके। क्लीनर ने तीन बजे जैसे-तैसे अपने बंधन खोलकर चालक के भी हाथ-पैर खोले। दोनों तुरंत थरियांव थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि बदमाश ट्रक लेकर इलाहाबाद की ओर निकले हैं।
हाईवे पर फिर ट्रक लूट की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने अपने बचाव में आननफानन ड्राइवर व क्लीनर से तहरीर लिखवाई और सुबह होते ही उन्हें थाने से टरका दिया।
बता दें कि बुलंदशहर में गैंगरेप की घटना के बाद डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर एसपी कलानिधि नैथानी ने हाईवे पर पुलिस चौकसी बढ़ाने के लिए सभी को अलर्ट कर रखा है। इसके बाद भी हुई हाईवे पर वारदातें थम नहीं रही हैं। वारदात के बारे में कार्यवाहक एसओ रामजी का कहना है कि ड्राइवर व क्लीनर को सवारी बैठानी ही नहीं चाहिए थी। पैसे के लालच में बैठा लिया और लूट का शिकार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।