फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: fire broke out in van while filling gas in college campus, around 30 children trapped, a major accident was avoided

फतेहपुर: कॉलेज परिसर में गैस रीफिलिंग करते समय वैन में लगी आग, फंसे करीब 30 बच्चे, बड़ा हादसे होने से बचा

Wed, 08 Dec 2021 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Dec 2021 12:52 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बिंदकी के आरएसजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब वैन में लगे एलपीजी सिलिंडर में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। पास में खड़ी दूसरी वैन और बाइक भी आग की चपेट में आई।

विज्ञापन
Fatehpur: fire broke out in van while filling gas in college campus, around 30 children trapped, a major accident was avoided
फतेहपुर: गैस रीफिलिंग करते समय लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के बिंदकी में कॉलेज परिसर में खड़ी वैन में गैस रीफिलिंग करते समय आग लग गई। कुछ ही मिनट में पास में खड़ी दूसरी वैन में भी आग की चपेट में आ गई। आग विकराल होने से कॉलेज में करीब 30 बच्चे फंस गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटों के धीमा होने पर बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक, एआरटीओ और जिला पूर्ति विभाग को घटना की सूचना दी। मौके से रीफिलिंग पाइप पुलिस ने बरामद किया है। बिंदकी जहानपुर मोहल्ले में एक इंटर कॉलेज है। जहां करीब 500 बच्चे पढ़ते हैं। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी हो गई थी। काफी संख्या में बच्चे घर चले गए थे। करीब 30 छात्र-छात्राएं ही कॉलेज में थे। वह वैन के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


करीब ढाई बजे बच्चों को छोड़कर वैन स्कूल पहुंची। चालक वैन को कॉलेज परिसर में ही खड़ी करके एलपीजी की रीफिलिंग करने लगा। गैस लीक होने से वैन में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पास खड़ी एक और वैन, बाइक, दो साइकिलें भी जलने लगीं। हादसा देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। अग्निशमन यंत्र और पंप चालू करके आग को बुझाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीफिलिंग वाला सिलिंडर हटा दिया गया, लेकिन रीफिलिंग पाइप मौके पर छूट गया। आग पर कॉलेज प्रशासन काबू नहीं पा सका। लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। आग की लपटें कम हुईं तो कॉलेज के अंदर फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया।  कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित सभी विभागों को सूचना दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके से रीफिलिंग पाइप बरामद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर तहसीलदार सर्वेश गौड़ भी जांच करने पहुंचे।

 

जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बाजपेई व नेहरू इंटर कॉलेज बिंदकी के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

आग लगने वाले वाहनों का निजी उपयोग किया जाता है। बच्चों को छोड़ने के लिए बस का इस्तेमाल होता है। वैन कहीं से आई थी। उसमें अचानक स्पार्किंग की वजह से आग लगी है। रीफिलिंग का मामला नहीं है।
प्रधानाचार्य रन्नो गुप्ता 

आग से जलने वाले वाहनों की चेसिस नंबर से जांच की जाएगी। विद्यालय समिति को नोटिस दिया जाएगा। जिले में कोई भी एलपीजी वाहन स्वीकृत नहीं है। स्कूली और अन्य वाहनों की जांच होगी, अगर किसी में एलपीजी किट लगी मिली तो वाहन संचालक के साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद त्रिवेदी- एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed