फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur

परिषद के 452 शिक्षकों की दूसरे जिले में जाने की तैयारी

Sat, 01 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
fatehpur
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को बिंदकी तहसील क्षेत्र में 452 शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के लिए काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिग में बहुतायत महिला शिक्षक हैं। 85 शिक्षक काउंसलिंग कराने नहीं आए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय काउंसलिंग के पहले दिन राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में बिंदकी तहसील क्षेत्र के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों ने दूसरे जिलों में तबादले के लिए काउंसलिंग कराई। इस तहसील क्षेत्र के 537 शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। काउंसलिंग कराने 452 शिक्षक ही आए। इनसे इतर 29 शिक्षकों ने पारस्परिक तबादले के लिए काउंसलिंग कराया। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आवेदक शिक्षकों के शैक्षिक, नियुक्ति संबंधी अभिलेखों का मिलान करने के साथ शपथ पत्र जमा करा लिए गए हैं। शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र के शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed