बिंदकी। मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसडीएम से मिलकर समस्याएं गिनाईं। व्यापारियों ने मंडी सचिव और मंडी के इंस्पेक्टर पर उद्यमियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह के साथ मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम अंजू वर्मा से मिले। व्यापारियों ने बताया कि मंडी सचिव और मंडी इंस्पेक्टर उद्यमियों को परेशान करते हैं। स्टॉक चढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है।
गेट पास, लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी सुविधा शुल्क मांगा जाता है। मंडी में कोई सुविधाएं नहीं हैं। यदि समस्याएं हल नहीं होती, तो वे लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे। इस मौके पर मिलर्स एवं गला व्यापार समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र उमराव, जय कुमार साहू, गोलन गुप्ता, शिवम गुप्ता, सतीश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, ज्ञानेंद्र उर्फ पप्पू गुप्ता, उदय साहू और सतीश गुप्ता मौजूद रहे।