{"_id":"614b667f8ebc3efb72068ac0","slug":"fatehpur-case-of-cow-slaughter-reward-of-25-thousand-who-was-absconding-for-5-years-shot-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गोकशी के मामले में 5 साल से फरार 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एसपी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गोकशी के मामले में 5 साल से फरार 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एसपी मौके पर पहुंचे
Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव के पास बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गोली आरोपी के उसके बाएं पैर पर लगी है। घायल को बिंदकी सीएचसी से कानपुर हैलट में रेफर किया गया है। बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया है। मौके से एक तमंचा और पिस्टल की खाली खोखे बरामद हुए हैं।
एसपी मौके पर जांच करने पहुंचे हैं। बिंदकी कोतवाली के खजुहा नहर के पास पीआरवी टीम मौजूद थी। तभी जहानाबाद की ओर से पहुंचे बाइक सवारों ने पीआरवी को देखकर फायर किया और मौके से भाग निकले। पीआरवी ने बिंदकी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा, डीडी सिंह टीम के साथ मौजूद थे।

पुलिस फोर्स को देखकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और कुंवरपुर मार्ग ओर भागने पुलिस टीमें पीछा करते हुए कुंवरपुर रोड पर पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जनता बाईपास के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। तभी दूसरा बदमाश भाग निकला।
पुलिस ने घायल अलीम निवासी काजी टोला थाना जहानाबाद को मौके से गिरफ्तार किया। दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग चालू की। बिंदकी सीएचसी से घायल को कानपुर हैलट के लिए रेफर किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अलीम 2016 से गोकशी के मामले में जहानाबाद से वांछित है।
उस पर जहानाबाद से 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी का फरार दूसरा साथी कयूम नट निवासी जहानाबाद है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया आरोपी को बिंदकी सीएचसी से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की दूसरे साथी की तलाश में छापामारी की जा रही है। फरार आरोपी ने पिस्टल से फायर की है। जिसके खाली खोखे बरामद हुए हैं। वही आरोपी अलीम के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।