{"_id":"63164332340c055ad8579fdb","slug":"fatehpur-bike-rider-dies-after-hitting-canal-bridge-railing-fatehpur-news-knp7165808110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : नहर पुल की रेलिंग से टकराने में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : नहर पुल की रेलिंग से टकराने में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
लल्लू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बकेवर। नहर पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी लल्लू रैदास (30) बाइक से सोमवार सुबह चौडगरा किसी काम से जा रहा था। थाना क्षेत्र के ही शाहजहांपुर गांव नहर पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से जा टकराई।
लल्लू बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे का शव देखकर मां खुसियारी और बहन गुड्डन हाल बेहाल दिखी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कुछ महीने से लल्लू की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। वह घर से बिना बताए अक्सर चला जाता था। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। हेलमेट मौके पर नहीं मिला है।