{"_id":"602abf148ebc3ee90b47d922","slug":"farming-farmers-fathepur-news-learn-trick-jabalpur-and-chitrakut-fatehpur-news-knp6119617162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर, चित्रकूट प्रशिक्षण सीखने गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर, चित्रकूट प्रशिक्षण सीखने गए किसान
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर से किसानों हरी झंडी दिखाकर रवाना करती डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में सोमवार को जिले से 55 किसानों के दल को आधुनिक खेती के गुर सीखने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने हरी झंडी दिखा कर कलक्ट्रेट से रवाना किया।
ये किसान अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के जबलपुर व चित्रकूट में जाकर खेती के गुर सीखेंगे। प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश शुक्ला के नेतृत्व में कि सानों को बस से भ्रमण पर भेजा गया है।
जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि चित्रकूट के आरोग्य धाम एवं उद्यमिता संस्थान में जिले के किसानों को फल और सब्जी से बनने वाले उत्पादों, औषधीय खेती एवं पशुपालन के विषय में बताया जाएगा।
विज्ञापन
यहां पर किसानों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद किसान जबलपुर के खरपतवार अनुसंधान निदेशालय व जवाहर लाल नेहरू कृृषि विश्वविद्यालय जाएंगे।
यहां पर कृषि वैज्ञानिक किसानों को दो दिन प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान दलहन की फसल से खेत की मिट्टी कैसे उपजाऊ बनती है। इसकी जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भ्रमण दल में प्रगतिशील किसान भानुप्रताप सिंह, बजरंग सिंह, रमेश त्रिवेदी, रमेश सिंह, जयनारायण वर्मा, होरीलाल, वीरेंद्र सिंह, वंशलाल वर्मा, रणवीर सिंह, अरुणंजय सिंह, दलजीत सिंह आदि रहे।