फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers will learn the tricks of cultivation in Uttarakhand

उत्तराखंड में खेती के गुर सीखेंगे किसान

Sun, 16 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will learn the tricks of cultivation in Uttarakhand
किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा। - फोटो : amarujala

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि विभाग ने शनिवार को राज्यस्तरीय भ्रमण के लिए 52 किसानों को पंत नगर (उत्तराखंड) के लिए रवाना किया। किसान मेला व प्रदर्शनी मेें किसानों को खेती संबंधी जानकारी दी जाएगी। जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

विज्ञापन


प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के नेतृत्व में 20 अक्तूबर तक किसानों को पंत नगर में किसान मेला दिखाया जाएगा। भारतीय दलहन अनुसंधान, कानपुर व भारतीय पशु चिकित्सा एवं गन्ना अनुसंधान संस्थान, बरेली का भ्रमण किसानों को कराया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक खेती करने के तरीका बताएंगे।
विज्ञापन


उन्नतशील प्रजाति के बीज भी किसान खरीद सकते हैं, जिससे उत्पादन कर दो साल तक बीज तैयार कर सकते हैं। समिति के सचिव उमेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि किसानों को संस्थानों में बेहतर तरीके से जानकारी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सलीम उद्दीन, सुरेंद्र पटेल, राजेश कुमार, विष्णु द्विवेदी, चंद्रशेखर उत्तम, विनोद सिंह, संजय उत्तम, मनीष कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed