फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers of Amauli, Bijauli, Sijauli have been waiting for water for thirty years

Fatehpur News: तीस साल से पानी के इंतजार में अमौली, बिजौली, सिजौली के किसान

Fri, 29 Nov 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Amauli, Bijauli, Sijauli have been waiting for water for thirty years
जहानाबाद। कस्बे से निकलने वाले घाटमपुर रजबहा में तीस साल से पानी नहीं है। इसकी वजह से अमौली, बिजौली व सिजौली के माइनर में पानी न पहुंचने के कारण हजारों किसानों को निजी नलकूपों से सिंचाई के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कस्बे से होकर जाने वाली घाटमपुर रजबहा से अमौली, बिजौली और सिजौली माइनरों को 30 साल पहले सिंचाई के लिए 100 क्यूसेक पानी मिलता था। वर्ष 1982 में एनटीपीसी पावर प्लांट के लिए पानी खरीदने की प्रक्रिया निचली गंगा नहर से शुरू हुई। इसमें वर्ष 1985 में 25 क्यूसेक पानी के बदले 40 स्टेट ट्यूबवेल नहर किनारे लगवाने का समझौता हुआ। प्लांट की ओर से 40 ट्यूबवेल के स्थान पर मात्र 13 ट्यूबवेल क्षेत्र में लगाए और रजबहा से मिलने वाला पानी पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे अमौली, बिजौली व सिजौली के हजारों किसान फसलों की सिंचाई के लिए पूरी तरह बारिश पर निर्भर हो गए। वहीं रबी फसलों की बुआई के लिए निजी नलकूपों के मालिक मनमुताबिक दाम वसूलते हैं। किसानों व सामाजिक संगठनों ने आन्दोलन, धरना प्रदर्शन किए। इसके बाद नहर में पानी छोड़ने के लिए लगभग सात करोड़ 11 लाख रुपये स्वीकृत हुए। कुछ दिनों तक पानी नहर में आया, इसके बाद फिर बंद हो गया। 13 स्टेट ट्यूबवेल भी खराब हो गए। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंटकर किसानों की समस्या से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने रिंद पर पंप कैनाल के लिए स्वीकृत दी है। अब शीघ्र ही किसानों की पानी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed