फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farmers,fathepur news,get stick,now manure,sadhvi

पहले किसानों को मिलती थी लाठियां, अब खाद: साध्वी

Sun, 21 Feb 2021 07:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
farmers,fathepur news,get stick,now manure,sadhvi
कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के किसान मेले का निरीक्षण करती केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। हसवा ब्लाक के कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में रविवार से दो दिवसीय कृषक गोष्ठी, मेला शुरू हो गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पिछली सरकारों में किसानों को लाठियां खानी पड़ती थीं और भाजपा सरकार में जरूरतमंद किसानों को समय से खाद, बिजली, पानी मिलता है। मेले में प्रगतिशील किसानों सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने किसानों को जैविक खाद के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कहा कि एमएसपी किसानों के हित में है।
पिछले 60 साल में जिले को जितना नहीं मिला, उतना सात सालों में मिला है। मेडिकल कॉलेज जिले की बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ न पाने वाले किसानों को चिह्नित करने के लिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश दिए।
दो दिवसीय कृषि मेला में गाजर, गोभी, लौकी, मिर्च के किसानों ने स्टाल लगाए। इस मौके पर भाजपा नेत्री अपर्णा गौतम, रघुबीर सिंह लोधी, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव, केंद्र प्रभारी डॉ.आरके सिंह, डॉ.नौशाद आलम, डॉ.देवेंद्र स्वरूप, डॉ.संजीव शर्मा, डॉ.साधना वैश्य, अल्का कटियार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अंशू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलू में चेचक का बताया उपाय
आलू की खेती करने वाले किसानों ने चेचक लगने की बात कही। इस पर केवीके वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बुआई से पहले बीज को संशोधित करें।
खेत की मिट्टी को ट्राइकोडर्मा से संशोधित करें और मृदा परीक्षण कराएं। इससे खेत की मिट्टी में कौन से पोषक तत्व की जरूरत है, जानकारी होगी। महिला वैज्ञानिक अल्का कटियार ने किसानों को मशरूम की फसल के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीसदी छूट पर खरीदें स्प्रिंकलर, ड्रिप
जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने कहा कि फसलों की सिंचाई कम पानी से करने के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर का उपयोग करें। इससे 60 फीसदी पानी की बचत होगी।
प्रधानमंत्री फसल सिंचाई योजना से लघु, सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत और बड़े किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को विभाग में अपना पंजीकरण कराना होगा।

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के किसान मेले में मौजूद किसान। संवाद

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के किसान मेले में मौजूद किसान। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed