{"_id":"6a2472f64dcaf03f7508e02b","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-tree-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156209-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
फोटो-15- फाइल फोटो रामखेलावन यादव। स्रोत परिजन
गाजीपुर। घर से निकले किसान का शव शनिवार दोपहर गांव किनारे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर परिजन से पूछताछ की। परिजन घटना के पीछे भूमि विवाद का कारण होना बता रहे हैं।
थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी रामखेलावन यादव (60) किसान थे। वह शनिवार सुबह जंगल जाने के लिए घर से निकले थे। ग्रामीणों ने दोपहर को उनका शव गांव के ही गयादीन यादव के खेत पर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा।
परिजन मौके पर पहुंचे। यहां पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि पिता का कुछ लोगों से भूमि का विवाद चल रहा था। इससे पिता मानसिक तनाव में रहते थे। किसान के पांच बेटों में चौथे नंबर के बेटे की 26 जून को बरात है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।