{"_id":"5ee276d48ebc3e42e72b2c6f","slug":"farmer-s-death-due-to-current-in-tubewell-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5650347157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः नलकूप में करंट उतरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः नलकूप में करंट उतरने से किसान की मौत
विज्ञापन
चौडगरा। नलकूप के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान गंभीर रूप से झुलस गया। गोपालगंज सीएचसी से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गांव भवनाखेड़ा के मजरे मवइया निवासी किसान रामसरन (36) पुत्र रामऔतार का गांव के किनारे नलकूप लगा है। रामसरन ने गुरुवार सुबह खेत में पानी लगाया और फिर जैसे ही नलकूप बंद करने के लिए स्टार्टर को हाथ लगाया, करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह मुंह के बल गिर गया।
कुछ दूर मौजूद भाई शिवबरन ने नलकूप के अंदर गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंच गया। परिजनों को बुलाकर तुरंत रामसरन को पीएचसी गोपालगंज ले गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रामसरन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में डाक्टर ने मौत की पुष्टि की। मृतक के भाई शिवसरन ने पुलिस को हादसे की लिखित सूचना दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामसरन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की बड़ी बेटी स्वाति (10), बेटे लवकुश (8), अंकुश (6) हैं। मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।