फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer injured in beating succumbs after five days.

Fatehpur News: पिटाई से घायल किसान ने पांच दिन बाद तोड़ा दम

Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in beating succumbs after five days.
फाइल फोटो-53-जयकरन सिंह। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। पिटाई से घायल किसान की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापा मारा। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी जयकरन सिंह उर्फ कन्ना (47) किसान थे। भाई रामलखन सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात जयकरन सिंह घर के बाहर बैठे थे। भूमि विवाद को लेकर गांव के ही अर्जुन सिंह व देशराज सिंह से पुरानी मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन

इसी रंजिश में अर्जुन के पुत्र धर्मेंद्र उर्फ छोटू ने अपने भाइयों के साथ जयकरन से गाली-गलौज की। विरोध करने पर धर्मेंद्र सिंह उर्फ छोटू, उसके भाई बच्चा सिंह, गुड्डू सिंह व देशराज के पुत्र मुस्कान सिंह ने जयकरन को लाठी-डंडे से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में जयकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें गाजीपुर सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन मंगलवार रात उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जा रहे थे,तभी रास्ते में जयकरन ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
दूसरे पक्ष से देशराज की पत्नी रेनू सिंह ने पुलिस को बताया कि जयकरन सिंह पक्ष से उनका पुश्तैनी विवाद चल रहा है। घटना की रात नशे में जयकरन अपनी छत से गिर गए थे। रंजिश के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जयकरन की मृत्यु से पूर्व मंगलवार शाम रामलखन की तहरीर पर धर्मेंद्र सिंह उर्फ छोटू समेत चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व धमकी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के दिन दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने की जानकारी मिली थी। ग्रामीणों में जयकरन के छत से गिरने की चर्चा भी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

फाइल फोटो-53-जयकरन सिंह। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-53-जयकरन सिंह। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed