फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer dies after being hit by a speeding bike.

Fatehpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Sun, 24 May 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a speeding bike.
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव निवासी रामविशाल सिंह (65) किसान थे। शनिवार को वह जंगल से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामविशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान के पुत्र कपूर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल

औंग। कानपुर के महाराजपुर सरसौल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी अशोक औंग थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह रविवार दोपहर ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग कस्बे में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनके पैर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तालिबपुर निवासी अरुणेश, विपिन के साथ रविवार को बहन गीता पत्नी अनुज को उसके घर सदर कोतवाली के बकंधा छोड़कर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के भदार गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार नीरज निवासी चंदीपुर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अरुणेश की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed