{"_id":"6924c0a2695fb63e9c0974f0","slug":"family-went-to-a-wedding-thieves-stole-cash-and-jewellery-worth-rs-7-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144471-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी में गया परिवार, चोर ले गए नकदी समेत सात लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी में गया परिवार, चोर ले गए नकदी समेत सात लाख के जेवर
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर नई बस्ती में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपये के जेवर और 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक संतोष परिवार के साथ शनिवार रात रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला और कमरों में गृहस्थी बिखरी मिली।
झाऊपुर नई बस्ती निवासी गृहस्वामी संतोष ने बताया कि चोर अलमारी और बक्सों से सोने का हार, दो जोड़ी बिजली, झुमकी, दो अंगूठी, मोहर, बेसर, कील, बाली, चांदी की हाफ पेटी और बिछुवा समेत अन्य जेवर व नकदी लेकर भाग गए। इनकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। चोर 45 हजार रुपये नकद भी उठा ले गए हैं।
घटना की जानकारी पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।