फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family halts funeral as no FIR is filed for murder

Fatehpur News: हत्या की प्राथमिकी दर्ज न होने पर परिजन ने रोका अंतिम संस्कार

Sun, 28 Dec 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Family halts funeral as no FIR is filed for murder
फोटो-18-थाने में शिकायत लेकर पहुंचे युवक के परिजन। संवाद
हुसैनगंज। पोस्टमार्टम के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए परिजन ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया गया। मामला 26 दिसंबर को पेड़ के नीचे मिले युवक के शव से जुड़ा है। पुलिस ने युवक की गर्भवती पत्नी समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी शत्रुघन लोधी ने बताया कि उनके पुत्र दिनेश लोधी की शादी एक जून को जलालपुर इटौली निवासी कैलाश की पुत्री गुड़िया से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन


शत्रुघन के अनुसार नवरात्र में बहू गुड़िया जेवर लेकर मायके चली गई थी और गर्भवती होने के कारण वहीं रह रही थी। बृहस्पतिवार को गुड़िया की बहन अरुणा ने दिनेश को फोन कर इलाज के बहाने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले दिन शुक्रवार को दिनेश का शव जलालपुर इटौली गांव के पास खलिहान में महुआ के पेड़ के नीचे मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।

रविवार को परिजन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार से इन्कार कर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद भी परिजन नहीं माने। पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंका गया है।


प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि दिनेश की पत्नी गुड़िया, साले गुड्डू, ससुर कैलाश लोधी, छैलबिहारी की पत्नी अरुणा देवी, गुड़िया की बड़ी बहन अरुणा और बहनोई दीपू निवासी गंगईपार, ललौली के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

फोटो-18-थाने में शिकायत लेकर पहुंचे युवक के परिजन। संवाद

फोटो-18-थाने में शिकायत लेकर पहुंचे युवक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed