फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Faizal Ali defeated Bhima to win the silver mace.

Fatehpur News: फैजल अली ने भीम को पटकनी देकर जीती चांदी की गदा

Mon, 12 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Faizal Ali defeated Bhima to win the silver mace.
बिंदकी। मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव मेले के दूसरे दिन रविवार को आयोजित दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंतिम कुश्ती में बांदा के फैजल अली ने राजस्थान के भीम को हराकर चांदी की गदा और 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। शाम को मेला परिसर में कालिया नाग नाथन लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के हजरतपुर ठाठराही स्थित मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन दंगल में जनपद के अलावा गैर जनपदों और दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। पहली कुश्ती प्रयागराज के लकी और अरमान के बीच हुई, जिसमें लकी ने जीत दर्ज की। रतनतारा के अशोक ने राजस्थान के शेर सिंह को शिकस्त दी, जबकि संभल के भीम ने रवि को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला जम्मू-कश्मीर में प्रशिक्षण ले रहे बांदा के फैजल अली और राजस्थान के भीम के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। मुकाबले के दौरान दर्शक लगातार पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में फैजल अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीम को पटकनी दी। जीत के बाद उन्हें चांदी की गदा और 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
देर शाम मेला परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग नाथन लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष अनूप मिश्रा, संरक्षक मंडल के राजू द्विवेदी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, मोना ओमर, आशीष मिश्रा, आशीष साहू, पूरन सिंह और विष्णु द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed